thumbnail

The 7 Habits Of Highly Effective People Book Summary In Hindi


Buy Now



The 7 Habits Of Highly Effective People Book Summary In Hindi


About Book


एक हाइली इफेक्टिव आदमी कौन होता है? एक हाइली इफेक्टिव इंसान वो होता है जिसका केरेक्टर अच्छा हो. जिसके पास स्ट्रोंग वेल्यूज़ हो. क्या आपकी कभी अपने किसी रिश्तेदार या कलीग से खटपट हुई है ? किसी से ये उम्मीद रखना कि वे बदले, उससे पहले आपको खुद को बदलना होगा. क्या आपको लगता है कि आपमें खुद को इम्प्रूव करने की क्वालिटी है?

एक हाइली इफेक्टिव इंसान के दुसरे लोगो के साथ भी अच्छे रिलेशन होते है. वो अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों और कलीग्स के साथ मिलजुल कर रहता है. और एक अच्छा रिलेशन सालो साल तक चलता है.

एक हाइली इफेक्टिव इंसान कैसे बना जाए, ये आप इस किताब को पढ़कर सीख सकते है. जो भी आपकी जॉब हो, आप इस किताब से ये बात जान सकते है. जैसे कि अगर आप एक पेरेंट है तो अपने बच्चे के साथ अपना रिलेशनशिप और भी बेहतर बना सकते है. अगर आप एक बॉस है जो इस किताब में आपको ऐसे टिप्स मिलेंगे जिनसे आप और भी अच्छे लीडर बन पायेंगे. 

ये किताब किस के लिए है?


1) जो इफेक्टिव लोगो की सात आदतों को जानना चाहते है ? 
2) जो सिर्फ एक कॉमन ज़िन्दगी नहीं जीना चाहते बल्कि अपनी ज़िन्दगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं.

इस किताब के ऑथर कौन है ? 


स्टीवन कवी एक अमेरिकन ऑथर, बिजनेसमैन और एक बहुत अचे स्पीकर थे टाइम मैगजीन ने इन्हे टॉप 25 मोस्ट इन्फ्लुएंटीएल लोगो की लिस्ट में डाला है | स्टीवन कवी उटाह स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रहे है | इनकी किताब 7 हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल एक बेस्ट सेलर रही है।


एक हाइली इफेक्टिव आदमी कौन होता है? एक हाइली इफेक्टिव इंसान वो होता है जिसका केरेक्टर अच्छा हो. जिसके पास स्ट्रोंग वेल्यूज़ हो. क्या आपकी कभी अपने किसी रिश्तेदार या कलीग से खटपट हुई है? किसी से ये उम्मीद रखना कि वे बदले, उससे पहले आपको खुद को बदलना होगा. क्या आपको लगता है कि आपमें खुद को इम्प्रूव करने की क्वालिटी है? एक हाइली इफेक्टिव इंसान के दुसरे लोगो के साथ भी अच्छे रिलेशन होते है. वो अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों और कलीग्स के साथ मिलजुल कर रहता है. और एक अच्छा रिलेशन सालो साल तक चलता है.


एक हाइली इफेक्टिव इंसान कैसे बना जाए, ये आप इस किताब को पढ़कर सीख सकते है. जो भी आपकी जॉब हो, आप इस किताब से ये बात जान सकते है. जैसे कि अगर आप एक पेरेंट है तो अपने बच्चे के साथ अपना रिलेशनशिप और भी बेहतर बना सकते है. अगर आप एक बॉस है जो इस किताब में आपको ऐसे टिप्स मिलेंगे जिनसे आप और भी अच्छे लीडर बन पायेंगे. जब आपका केरेक्टर अच्छा हो तो लोग भी आपसे नज़दीकी बढ़ाना चाहते है.


इसीलिए तो "द सेवेन हेबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल" एक इंटरनेशनल बेस्ट सेलर है. ये किताब केरेक्टर इम्प्रूव करने में फोकस करती है. ज़्यादातर किताबे आपको इस बारे में किलेंगी कि दोस्त कैसे बनाये या लोगो को इम्प्रेस कैसे करे मगर सेवन हैबिट्स आपको सबसे पहले एक इफेक्टिव इंसान बनाने पर फोकस करती है. अगर आपकी पर्सेनिलिटी अच्छी है तो बेशक आप भी एक इफेक्टिव इंसान बन सकते है मगर वो बस थोड़े टाइम के लिए होगा. लोगो को जल्द ही पता चल जाएगा कि आपके हर काम के पीछे कोई मतलब, कोई मोटिव है. लेकिन अगर आपका केरेक्टर अच्छा है तो वो लाइफ टाइम तक आपके साथ रहेगा. आप अपने आस-पास के लोगो को इन्फ्लुएंस करते रहेंगे और आपको इसका पता भी नहीं चलेगा. लेकिन याद रखे कि आपको सबसे पहले अपने अन्दर से शुरू करना है. तो क्या आप तैयार है चेंज होने के लिय? क्या आज आप एक हाइली इफेक्टिव पर्सन बनेगे ?


हैबिट 1 (PROACTIVE) प्रोएक्टिव बने


प्रोएक्टिव बनने का मतलब क्या है ? साकोलोजिस्ट विक्टर फ्रेंकल कहते है "हमारे आस-पास जो भी कुछ होता है हम उसे बदल नहीं सकते" लेकिन हम इस पर कैसे रीस्पोंड करे ये हमारे हाथ में है. प्रोएक्टिव होने का मतलब होता है कि दुसरे लोग चाहे जो भी ओपिनियंस दे या जैसा भी उनका बेहेवियर हो हमें उससे अफेक्टेड नहीं होना है. जब लोग हमारे बारे में कुछ बुरा बोलते है तो कमी हमारे अंदर नहीं होती बल्कि उनमे होती है. जो नेगेटिव बात वो आपके बारे में बोलते है उनसे उनके खुद के नेगेटिव व्यू का पता चलता है कि वे दुनिया को किस नज़र से देखते है. प्रोएक्टिव होने का मतलब ये भी है कि आप किसी भी बुरी सिचुएशन से अफेक्ट ना हो. फिर चाहे मौसम खराब हो या ट्रेफिक लेकिन एक प्रोएक्टिव इंसान को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

उसकी जिंदगी में बुरा वक्त या गरीबी आये मगर वो हर हाल में खुश रहेगा. एक प्रोएक्टिव इंसान बुरे से बुरे हालत में भी बगैर कोई कम्प्लेन किये अपना काम करता रहेगा. प्रोएक्टिव का उल्टा रीएक्टिव होता है. और जो लोग रीएक्टिव होते है वो अपने एन्वायरमेंट से बहुत जल्दी अफेक्ट हो जाते है. अगर उनके साथ कुछ बुरा होता है तो वो खुद भी नेगेटिव बन जाते है | एक बार लेखक स्टीफन कोवी जब सेक्रामेन्टो में एक लेक्चर दे रहे थे तब अचानक भीड़ में से एक औरत खड़ी हुई. वो बड़ी एक्साइटेड होकर कुछ बोल रही थी कि तभी उसकी नज़र लोगो पर पड़ी जो उसे घूर रहे थे. लोगो को ऐसे घूरते देखकर वो औरत वापस बैठ गई. अपना लेक्चर खत्म करने के बाद स्टीफन कोवी उस औरत के पास गए.

उन्हें मालूम पड़ा कि वो औरत दरअसल एक नर्स थी और एक बड़े बीमार पेशेंट की फुल टाइम देखभाल कर रही थी. उसका वो पेशंट हर टाइम उस पर चिल्लाता रहता था. उसकी नज़र में वो सब कुछ गलत करती थी. उसने कभी भी उस नर्स को थैंक यू तक नहीं बोला था. इन सब बातों की वजह से वो औरत बड़ी दुखी रहती थी. वो अपनी जॉब से बिलकुल भी खुश नहीं थी. उस दिन स्टीफन कोवी के लेक्चर का सब्जेक्ट भी प्रोएक्टीवीटी ही था. कोवी एक्सप्लेन कर रहे थे कि अगर तुम प्रोएक्टिव हो तो कोई भी चीज़ तुम्हे हर्ट नहीं कर सकती जब तक आप खुद ना चाहे तब तक कोई आपको दुखी नहीं कर सकता. ये लेक्चर सुनकर वो औरत एक्साइटेड हो गयी थी क्योंकि उसे पता चल गया था कि रिस्पोंड करना या ना करना उसके हाथ में है.

उसने कोवी को बताया" मैंने दुखी होना खुद चुना था मगर अब मुझे रिलायिज हो गया है कि दुखी या सुखी होना मेरे हाथ में है लेकिन अब किसी दुसरे इंसान का बिहेवियर मुझे कंट्रोल नहीं कर सकता. एक रिएकटिव इन्सान का मूड TV की तरह होता है जिसका रिमोट कन्ट्रोल दुनिया के हाथ में है। जब भी कोई चाहेगा वो उस रिएक्टिव इन्सान का मूड चेंच कर सकता है। लेकिन एक प्रोडक्टिव इन्सान वो है जिसने अपने मूड का रिमोट कन्ट्रोल अपने पास रखा है। एक प्रोडक्टिव इन्सान को कोई फर्क नही पडता कि दूसरा इन्सान उसके बारे में क्या सोच या बोल रहा है।

हैबिट 2

Begin with the end in mind 


आपकी लाइफ की सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? अपने माइंड में एंड को लेकर शुरुवात से हमारा मतलब है कि आपके सारे एक्शन आपकी वेल्यूज़, आपके पर्पज से मैच होने चाहिए. आपक फाईनल गोल / आपका डेस्टिनेशन पता होना चाहिए ताकि आपका हर स्टेप उसी तरफ जाए. हम कई बार बहुत सी प्रोब्लेम्स फेस करते है. हमें आये दिन किसी ना किसी चीज़ के लिए कंसर्न होना पड़ता है. और लाइफ में इतने चेलेन्जेस है कि हम कई बार भूल जाते है कि हमारे लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है. जैसे कि आपको अपने बच्चो का ध्यान रखना पड़ता है, उन्हें हर चीज़ प्रोवाइड करानी पड़ती है.

लेकिन आप इसके लिए इतना ज्यादा हार्ड वर्क करते है कि उनके साथ टाइम स्पेंड ही नहीं कर पाते. आप ये भूल जाते है कि मेटेरियल चीजों से ज्यादा उन्हें आपके प्यार और सपोर्ट की भी ज़रुरत है. अगर आप सच में अपने बच्चो से प्यार करते है तो उन्हें हर दिन शो कराये कि आप उन्हें कितना चाहते है. आपकी बातो और आपके एक्शन में उनके लिए प्यार झलकना चाहिए. और आपका यही बेहेवियर आपके पेरेंट्स और उन बाकी लोगो के साथ भी होना चाहिए जो आपकी लाइफ में बहुत मायने रखते है. बिगीन विद द एण्ड इन माईन्ड से मतलब है ये जानना कि आपके लिए सबसे वेल्युब्ल क्या है. वो आपके अपने लोग हो सकते है, या फिर आपके प्रिंसिपल जिन पर आपको पूरा यकीन है.

अगर आप कुछ ऐसा करते है जो आपके प्रिंसिपल से मैच नहीं करता तो आप एक इनइफेक्टिव इंसान बन रहे है.. मान लीजिये कि आप एक घर बना रहे है. मगर इसके लिए सबसे पहले आपको अपने दिमाग में प्लानिंग करनी पड़ेगी फिर जाकर आप टूल्स लेंगे. अगर आपके घर में बच्चे है तो आपके घर का हर कोना चाइल्ड फ्रेंडली होना चाहिये. अगर आप कुकिंग का शौक रखते है तो आपको अपनी किचन अपग्रेड रखनी पड़ेगी. तो किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसका ब्लू प्रिंट आपके दिमाग में क्लियर होना चाहिए. अगर आपने अपना घर अच्छे से प्लान नहीं किया है तो इसे प्रोप्रली कन्सटरकट करना मुश्किल हो जाएगा. और लास्ट में आपको इसे रिपेयर कराने में फ़ालतू पैसे ही खर्च करने पढ़ेंगे.

लाइफ में हर चीज़ प्लानिंग मांगती है.. और इसी तरह एंड को माइंड में रखकर चलने की शुरुवात होती है. ये सोचे कि आपको सबसे पहले क्या करना है. और ये श्योर कर ले कि वो आपके वेल्यूज़ के साथ फिट हो सके. क्या आप सबसे ज्यादा आनेस्टी को वेल्यु करते है? या फिर आप रीस्पेक्ट की ज्यादा वेल्यु करते है ? इसी को ध्यान में रखते हुए अपने दिन की शुरुवात करे.. अपने वेल्यूज़ पर पूरा यकीन रखे. ताकि आपकी लाइफ में जो भी चेलेन्जेस आये आप अपने वेल्यूज़ के हिसाब से उन चेलेन्जेस को फेस कर सके.

हेबिट 3

सबसे पहले ज़रूरी चीज़े करे. 

सबसे पहले ज़रूरी कामो को करने का मतलब सिर्फ टाइम मेनेजमेंट से नहीं है. ये सेल्फ मेनेजमेंट भी है. इंसान होने के नाते हम सब सेल्फ अवेयर होते है. और यही चीज़ हमें सारी लिविंग थिंग्स में सुपीरियर बनाती है. क्योंकि सिर्फ हम इंसान ही खुद को इवेयुलेट कर सकते है और जब हमें लगता है कि हम कुछ गलत कर रहे है तो हम उसे चेंज कर सकते है. जब हमें बहुत से काम करने होते है तो सबसे पहले हमें अपनी प्रायोरिटीज़ सेट करनी चाहिए. कुछ लोगो प्लानर्स की हेल्प लेते है ताकि उन्हें याद रहे. कुछ लोग टू ड्डू लिस्ट और बोर्ड्स बनाते है ताकि उन्हें ज़रूरी काम याद रहे. लेकिन बावजूद इन सबके कई बार हम अपने बेहद ज़रूरी काम टाइम पर कम्प्लीट नहीं कर पाते है.

जब आपकी प्रायोरीटीज़ पूरी नहीं हो पाती तो सेल्फ • डिसिप्लिन आपकी प्रॉब्लम नहीं है. असली प्रॉब्लम ये है कि आपने अपनी प्रायोरीटीज़ को दिल दिमाग में बिठाया ही नहीं. आपने ये सोचा ही नहीं की ये आपकी टॉप प्रायोरीटीज़ क्यों है? क्यों ये आपके लिए इम्पोटेंट है ? सोचिये ज़रा इसके बारे में. ये आपको और ज्यादा मोटिवेट करेगा. "टाइम मेनेज करना चेलेंज नहीं है बल्कि खुद को मेनेज करना है" सबसे पहले ज़रूरी चीज़े करे " इस बात का मतलब है कि अपनी प्रायोरीटीज़ को पहले नम्बर पे रखे. इसका मतलब ये भी है कि ज़रुरत पड़ने पर आप "ना" बोलना सीखे. जब आपके पास करने के लिए ढेर सारा काम हो तो उन टास्क को ना बोल दीजिये जो आपकी प्रायोरीटीज़ का हिस्सा नहीं है.

एक्जाम्प्ल के लिए सेंड्रा को एक कम्युनिटी प्रोजेक्ट का चेयरमेन बनने को बोला गया. मगर उसके पास पहले से ही इम्पोटेंट टास्क थे मगर प्रेशर में आकर उसे हाँ बोलना पड़ा. सेंड्रा ने अपने पडोसी कोंनी को पूछा कि क्या वो भी इस प्रोजेक्ट को ज्वाइन करना चाहेगी. सेंड्रा की बात सुनकर कोनी ने कहा" सेंड्रा, ये प्रोजेक्ट काफी मजेदार लगता है... मगर कुछ रीजन्स से मैं इसमें पार्टिसिपेट नहीं कर पाऊँगी मगर सच में तुम्हारे इस इनविटेशन को मै एप्रिशिएट करती हूँ.

उसके बाद सेंड्रा को लगा कि जैसा कोनी ने किया उसे भी वही करना चाहिए था. वो भी तो पोलाईटली "ना" बोल सकती थी जब उसे चेयरमेन बनने के लिए बोला गया था. ये प्रोजेक्ट कम्यूनिटी के लिए अच्छा था मगर कोनी को अपनी टॉप प्रायोरीटीज़ मालूम थी इसलिए उसने ना बोला. उसके पास करने के लिए दुसरे ज़रूरी काम थे. और इसलिए उसने पोलाईटली ना बोलने की हिम्मत की. अगर आप अपनी प्रायोरीटीज अपने दिल और दिमाग में अच्छे से प्लान कर लेंगे तो आपके लिए बाकी चीजों को ना कहना आसान रहेगा. और आप अपने ज़रूरी कामो को आसानी से टाइम पर पूरा भी कर पायेंगे. सेल्फ डिस्प्लीन से ज्यादा ज़रूरी है कि आपके पास विल पॉवर हो जिससे आप ज़रूरी कामो को सबसे पहले निपटा सके.

हेबिट 4
थिंक विन विन 


विन विन एक ऐसा सोल्यूशन है जो आपको और उन लोगो को जिनसे आप इंटरेक्ट करते है, काफी बेनिफिट देगा. जब भी आपका अपनी फेमिली और कलीग्स के साथ कोई इस्यु होता है तो उसका कोई सोल्यूशन निकालना ही पड़ता है जिससे सबका भला हो. विन विन बेस्ट सोल्यूशन है. अगर कोई जीतता है और दूसरा हारता है तो इससे एक लम्बा और मज़बूत रिलेशन नहीं बन पायेगा. इमेजिन करो कि आपका अपने कलीग से डिसएग्रीमेंट हो जाता है तो आपको ये करना है कि जो भी प्रॉब्लम है उस पर खुलकर बात करनी है. उसका कोई ऐसा सोल्यूशन निकाले जो आप दोनों के लिए सही हो. लेकिन अपने कलीग को खुद पर हावी ना होने दे ना ही आप उस पर हावी हो. आप दोनों का रिश्ता बेलेंस होना चाहिए जिसमे दोनों की जीत हो.

इस तरह से आपके और आपके कलीग में को ओपरेशन रहेगा जिससे आप एक टीम की तरह काम कर सकते है. एक दुसरे के साथ कम्पटीट करने से ये कहीं ज्यादा अच्छा है. अब इमेजिन करे कि आप बॉस हो और अपने किसी एम्प्लोयी से आपका डिसएग्रीमेंट होता है। तो जाहिर सी बात है कि आपकी ही बात ऊपर रहेगी क्योंकि आपका एम्प्लोयी अपनी जॉब की वजह आपके सामने चुप ही रहेगा. एक बॉस होने के नाते आप बेशक आर्ग्युमेंट में उससे जीत जाए मगर लॉन्ग रन में देखे तो ये आपकी हार होगी. क्योंकि अपने एम्प्लोयीज़ को नीचा दिखाकर आप उन्हें मोटिवेट नहीं कर सकते. चो आपके लिए काम तो करेगा मगर मन मार के. तो कुल मिलाकर नुक्सान तो आपका ही हुआ.

कम्प्रोमाईज़ करना हमेशा अच्छा होता है फिर भले ही आप बॉस ही क्यों ना हो. आपके लिए यही अच्छा होगा कि आप अपनी पोजीशन का इस्तेमाल ना करे. अपने एम्प्लोयीज़ को खुश रखने में ही आपका ज्यादा फायदा है. अगर आप हमेशा विन विन सिचुएशन सेटल करते है तो आपके एम्प्लोयीज़ ज्यादा इफेक्टिव होंगे. और ये आपकी कंपनी के लिए भी फायदेमंद होगा, साथ ही आपको बार-बार लोगो को हायर करके उन्हें ट्रेन करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी. विन विन सिचुएशन सिर्फ वर्क प्लेस पर ही अप्लाई नहीं होती. ये हर तरह के रिलेशनशिप में एप्लीकेबल है. जब भी आपके अपने पार्टनर, आपके बच्चों, दोस्त या पड़ोसियों के साथ डिसएग्रीमेंट हो तो विन विन सिचुएशन के बारे में सोचे... फिर आप देख्नेगे कि कैसे आपके हर रीलेशन में और भी ज्यादा प्यार और ट्रस्ट आएगा.

हैबिट 5


पहले खुद दुसरो को समझने की कोशिश करे फिर दुसरो से उम्मीद करे कि वे आपकी बात समझे क्या आपको याद है कि लास्ट बार कब किसी ने आपसे अपनी प्रॉब्लम शेयर की थी ? और क्या आपने उनकी बात सच में सुनी भी थी ? क्या आपने एडवाइस देने से पहले उनकी फीलिंग्स को समझा था ? पहले आप दुसरो को समझने की कोशश करे फिर उनसे उम्मीद करे कि वो आपकी बात समझे, ये अच्छे कम्युनिकेशन का यही तरीका है. हम अपनी राइटिंग, रीडिंग स्पीकिंग और लिसनिंग के ज़रिये कम्युनिकेट करते है. बचपन में हम लिखना, पढना और बोलना सीखने में सालो लगा देते है. लेकिन किसी की बात सही ढंग से सुनने के लिए ऐसी कोई ट्रेनिंग नहीं है. किसी के साथ कम्युनिकेट करने का सबसे बेस्ट तरीका ये है कि पहले हम ये समझने की कोशिश करे कि आखिर वे कहना क्या चाहते है.


गुड लिसनिंग वो होती है जब आप खुद को सामने वाले की सिचुएशन में रखकर सोचते है. तभी आप सही तरीके से समझ पायेंगे कि वो इंसान कहना क्या चाहता है. जब आप सुनते नहीं है तो आप उस इंसान की बात समझे बगैर रिप्लाई करने लगते है मगर जब आप समझने की कोशीश करते है तभी आपको पता चलता है कि वो इंसान असल में कैसा फील कर रहा है. और जब आप इस तरीके से किसी की बात सुनेंगे तभी जाकर उस इंसान को कोई अच्छी एडवाईस दे पायेंगे या उनकी सच में कोई हेल्प कर पायेंगे.

एक बार एक आदमी किसी ऑप्टोमेटरिस्ट के पास गया. उसको कुछ विजन की प्रॉब्लम हो गयी थी. उस आदमी ने ऑप्टोमेटरिस्टको बताया कि उसको क्लीयरली कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. तो उस ऑप्टोमेटरिस्ट ने क्या किया कि उसने उस आदमी को अपना चश्मा दे दिया ऑप्टोमेटरिस्ट ने कहा " इन्हें पहनो, मैं पिछले 10 सालो से यही चश्मा पहनता आया हूँ और मुझे साफ़ दिखता है मेरे पास एक जोड़ी एक्स्ट्रा पेयर घर पे रखा है तो तुम ये वाले पहन लो". उस आदमी ने ऑप्टोमेटरिस्टकी बात मानकर वो चश्मा पहन लिए मगर कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि उसे और भी धुंधला काशशा के बावजूद उस आप्टामटारस्ट के चश्मा पहन के उसे कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था. अब ऑप्टोमेटरिस्ट ने उससे कहा कि वो पोजिटिव सोचे. इस पर उस आदमी ने जवाब दिया" ओके, अब भी मुझे पोजिटिवली कुछ साफ़ नहीं दिखाई दे रहा" ये बात सुनकर ऑप्टोमेटरिस्ट अपसेट हो गया. क्योंकि आखिरकार वो तो उस आदमी की बस मदद करना चाहता था. उसे लगा कि शायद वो आदमी झूठ बोल रहा है और अनग्रेटफुल है.

हम भी कई बार ठीक इसी तरह उस ऑप्टोमेटरिस्ट के जैसे ही बीहेव करते है. हम यही कहते रहते है कि "अगर मैं तुम्हारी जगह होता" या "मेरी बात मान के देखो" लेकिन हम कभी भी ये ट्राई नहीं करते कि वो आदमी वाकई में कैसा फील कर रहा है और इसका रिजल्ट ये निकलता है कि वो इंसान हम पर कभी यकीन नहीं करेगा. और ना ही कभी दुबारा हमारे पास अपनी प्रॉब्लम लेकर आएगा. अगर आप सच में किसी की हेल्प करना चाहते है तो सबसे पहले उन्हें समझने की कोशिश करे. ऐसा करके आप उनका ट्रस्ट जीत सकते हैं. और उन्हें यकीन हो जाएगा कि आपके एक्शन के पीछे कोई मोटिव नहीं नहीं बस हेल्प करने की इच्छा है. वो फिर वो भी आपको समझना शुरू कर देंगे.

हैबिट 6
सिनर्रजाइज़


सिनेर्जी का मतलब है "द होल इज ग्रेटर दन द सम आफ इटस पार्टस" "the whole is greater than the sum of its parts" यानि जब एक आदमी दुसरे की मदद करता है तो दोनों साथ मिलकर बहुत कुछ अक्म्प्लिश कर सकते है. जब एक टीम का मेम्बर दुसरे टीम मेम्बर के साथ मिल के काम करता है तो वो दोनो मिल कर अकेले इन्सान के मुकाबले बहुत ज्यादा अचीव कर सकते हैं। जब भी कोई नेचुरल डिजास्टर या कालामेटी जैसे आग, टाईफून या अर्थक्वेक होता है तो लोग सिनर्रजाइज़ होते है यानि साथ मिलकर काम करते वो मुसीबत में पड़े लोगो को मदद करने के लिए आगे आते है. तब लोग अपने डिफरेंसेस भूल जाते है. मुश्किल सिचवेशन लोगो के अंदर कोपरेट करने की फीलिंग्स ले आती है. और सब तुरंत मिल जुल कर सर्वाइव करने के लिए करते है.

सिनेर्जी के मतलब को ओपरेट या कोलाब्रेशन भी है. इसका मतलब साथ मिलकर चलना और कम्बाइनड एफरट भी है. चाहे कोई भी ग्रुप हो, अगर आपस में सिनर्जी होगी तो इसका बेनिफिट ज़रूर मिलेगा. लेकिन प्रॉब्लम तो ये है कि ये सिनर्जी हमारी लाइफ में हर रोज़ नहीं होती. लोग आपस में अपने डिफरेंसेस दूर करना ही नहीं चाहते. उन्हें ये बड़ा मुश्किल लगता है. क्योंकि हर किसी का एक डिफरेंट पॉइंट ऑफ़ व्यू होता है, डिफरेंट वे ऑफ़ चिंकिंग होती है. हम इस दुनिया को अलग नज़र से देखते है क्योंकि हम अपने खुद के हिसाब से ये दुनिया देखते है. हमें ये समझना ही होगा कि दुनिया को देखने का हमारा नजरिया लिमिटेड होता है इसीलिए हमारी सोच भी लिमिटेड हो जाती है.

हमें दुसरे लोगो को जानने और उनके एक्स्पीरिटेंश को समझने की ख़ास ज़रूरत है. ये किसी ओप्टीकल इल्यूजन की तरह है.. हो सकता है कि जो मुझे एक यंग लेडी नज़र आ रही है वही आपको एक बूढी औरत दिखाई दे हम दोनों ही उस इमेज को डिफरेंटली इंटरप्रेट कर रहे है हालाँकि हम दोनों ही अपनी जगह सही है. तो इस बात पर बहस करने का कोई फायदा नहीं है. सिनर्रजाइज़ करने के लिए हमें एक दुसरे के पॉइंट ऑफ़ व्यू को समझना ही पड़ेगा. और इस तरीके से हम एक बड़ी पिक्चर देख सकते है.

सिनर्जी का मतलब है कोओपरेशन. इसका मतलब है अपने डिफरेंसेस को एक्सेप्ट करना और एक दुसरे के विचारों की कद्र करना. ये कभी साबित करने की कोशिश ना करे कि बस आप सही है और दूसरा बाँदा गलत है. उस इंसान के नज़रिए से भी समझने की कोशिश करे. इससे आपकी नॉलेज ही बढ़ेगी और कोई नुक्सान नहीं होगा. बहसबाजी करने से बेहतर और भी कई आल्टरनेट है. जब आप दुसरो के व्यूज़ की रीस्पेक्ट करने लगते है तो आप उनके साथ मिलकर काम कर सकते है. आप कोपरेट करके मिलकर काम करने से कई सारी नई ओर अच्छी चीज़े क्रियेट कर सकते है.



हैबिट 7
शार्पन द सॉ


शार्पन द सॉ से हमारा मतलब है कि अपने सबसे बड़े एस्सेट को शार्पन करे. यानि हमेशा कुछ नया सीखते रहे और आपका सबसे बड़ा एस्सेट आप खुद है. आपको रेगुलरली खुद को रीन्यू करना पड़ेगा. अपनी लाइफ के हर एस्पेक्ट में आपको इमप्रूव करना पड़ेगा मतलब फिजिकली, स्प्रिच्यूली, मेंटली. सोशली और इमोशनली. आप रेगुलर एक्सरसाइज से खुद को रीन्यू रख सकते है. इसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप जिम जाए या फिर महंगे इकुपमेंट ही खरीदे. आप घर पे ही सिम्पल एक्सरसाइज कर सकते है. आप रन कर सकते है, जोगिंग कर सकते है या फिर रेपिड वाक ले सकते है. अगर आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहते तो स्लो तरीके की कोई भी एक्टिविटी कर सकते है और फिर आप देखेंगे कि डे बाई डे आपकी बॉडी इम्प्रूव हो रही है.

इसी तरह आप अपनी स्पिरिट को भी रीन्यू करने की ज़रूरत है. ऐसा कई बार होता है जब आप खुद को पूरी तरह थका हुआ पाते है. रोज़मर्रा के चेलेन्जेस से हम बेहद थक जाते है. तो हमें खुद को इंस्पायर रखने की बेहद ज़रूरत है. और आप प्रेयिंग, म्युज़िक, बुक रीडिंग करके या फिर नेचर के साथ जुड़कर खुद को इंस्पायर कर सकते है. ये आप पर डिपेंड है कि आपकी स्पिरिट किस तरीके से अच्छा फील करेगी. कभी कभी एक ब्रेक लेना भी ज़रूरी होता है ताकि आप खुद को टाइम दे सके और अपने बारे में सोच सके. हम जब यंग होते है तो हमारा दिमाग खुद ही अपनी एक्सरसाइज कर लेता है लेकिन एक बार स्कूल खत्म करने के बाद हम शायद ही कोई बुक पढने का टाइम निकाल पाते हो या कुछ नया सीखते hai? लेकिन लर्निंग सिर्फ स्कूल तक ही लिमिट नहीं होनी चाहिए.

हम इसके बाद भी खुद को एजुकेट करने के तरीके ढूंढ सकते है. अपने डेली रूटीन के कामो से हटकर कुछ अलग चीज़े ट्राई करे. खुद को चेलेंज करे कि आप कम से कम हर महीने एक बुक पूरी पढ़ सके. और जो लोग बहुत बिजी है और बुक नही पढ़ सकते उनके लिये हमने Hindi Book Reader बनायी है। हमारे सोशल और इमोशनल एस्पेक्ट एक दुसरे के साथ क्लोज़ली जुड़े होते है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे इमोशन लोगो के साथ इन्टरेकट करने से ही पैदा होते है. हर दिन हमें दुसरो के साथ अपने रिलेशन इम्प्रूव करने का मौका मिलता है. तभी तो कहा गया है कि "अर्न योर नेगवोयर लव" यानि अपने पड़ोसियों से प्यार करे. अगर आप एक काइंड नेचर पर्सन है तो यकीन मानिए आप एक लंबी खुशहाल लाइफ जियेंगे.

अब इमेजिन करे कि जैसे आप जंगल में वाक पर गए हो, आपको एक आदमी नज़र आता है जो एक छोटे से पेड़ को काट रहा है. आप देखते है कि वो आदमी काफी थक गया है तो आप उससे पूछते है कि वो कितनी देर से ऐसा कर रहा है. वो आदमी कहता है" पांच घंटे हो गए है और में अब थककर चूर हो गया हूँ! ये बड़ी मेहनत वाला काम है" तो आप उस आदमी को सलाह देंगे कि उसे कुछ मिनट का ब्रेक लेना चाहिए. हो सकता है कि उसे अपना सॉ यानि अपनी आरी को शार्पन करने की ज़रूरत है. और आप उसे ये भी कहते है कि " " मुझे यकीन है कि इससे आपका काम तेज़ी से होगा" मगर वो आदमी मना कर देता है. वो कहता है कि वो इतना बिजी है कि उसके पास सा शार्प करने का यानी अपनी आरी को तेज करने टाइम ही नहीं है.

अब किसी भी चीज़ को इफेक्टिवली कट करने के सॉ यानि आरी को तेज़ करने की ज़रुरत होती है ठीक इसी तरह खुद को और भी इफेक्टिव बनाने के लिए हमें भी अपने एस्सेट शार्पन करने होंगे. आपको टाइम निकाल कर खुद को रीन्यू करना ही पड़ेगा. क्योंकि जो टूल आपकी लाइफ में ज़रूरी है वो तो आपके पास है ही बस उनको शार्पन करने की ज़रुरत बीच बीच में पड़ती रहती है. और आपके एस्सेट्स है आपकी बॉडी, माइंड और सोल और उन्हें शार्पन करना कभी ना भूले.

कन्क्लुज़न् 


आपने हाइली इफेक्टिव लोगो को 7 हैबिट्स सीखी. 
हैबिट नंबर 1 है प्रोएक्टिव बने 
हैबिट नंबर 2 है एंड को ध्यान में रखकर किसी भी काम की शुरुवात करे. 
हैबिट नंबर 3 है कि सबसे पहले ज़रूरी चीजों को प्रायोरिटी दे. हैबिट नंबर 4 है विन विन सिचुएशन सोचे 
हैबिट नंबर 5 है कि अपनी बात समझाने के बजाये पहले दुसरो की बात समझने की कोशिश करे. 
हैबिट नंबर 6 है सिनेज़ईज़ और लास्ट में 
हैबिट नंबर 7 है अपने एस्सेस्ट्स शार्पन करे, 
हैबिट नंबर 1, 2 और 3 आपको अपना केरेक्टर इम्प्रूव करने में मदद करेंगे. 
हैबिट नंबर 5 और 6 दुसरो के साथ आपके रीलेशन इम्प्रूव करेंगे. और लास्ट में हैबिट नंबर 7 से आप अपनी ये अच्छी क्वालिटी लाइफ टाइम तक मेंटेन करके रख सकते है.

अब जो भी आपने सीखा है उसे डेली लाइफ में अप्लाई करना सीखे. जब कभी भी आप किसी बुरी सिचुएशन में होते है तो प्रोएक्टिव बनने की कोशिश करे. जब भी आपका किसी के साथ कौंफ्लिक्ट होता है तो विन विन सिचुएशन चुने. और जब आप कोई चीज़ बार-बार करेंगे तभी वो आपकी हैबिट बन पायेगा. जैसा कि एरिस्टो ने कहा है" हम वही बनते है जो हम बार-बार लगातार करते है. तो एक्सीलेंस कोई एक्ट नहीं है बल्कि हैबिट से आती है". तो दोस्तो इसी के साथ ये समरी यहाँ पर खतम होती है। आप रिव्यू सेक्शन में हमें लिख कर बता सकते है कि आपको ये समरी कैसी लगी और अगली समरी आप किस बुक पर चाहेंगे। अगर आपको हमारी मेहनत पसन्द आयी तो आप हमें अपना प्यार दिखा सकते है  "जय हिन्द "




Book Name Click Now 
Rich Dad Poor Dad
Read Now 
The Psychology Of Money Read Now 
Think And Grow Rich Read Now
The 7 Habit of Highly Effective People  Read Now
The Power of Habit  Read Now
The Alchemist  Read Now
The power of your subconscious mind  Read Now
The 48 laws of Power  Read Now
Chayanak Niti  Read Now
Hindi Book Reader Read Now
Hindi Book Reader
thumbnail

The Psychology Of Money Book Summary In Hindi Introduction


Buy Now

 

The Psychology of Money
By Morgan Housel



विषय - सूची

प्रस्तावना: पृथ्वी पर सबसे बड़ा प्रदर्शन
1. कोई भी मूर्ख नहीं है 
2. भाग्य और जोखिम
3. कभी भी पर्याप्त नहीं 
4. विस्मयकारी कंपाउंडिंग
5. धनवान बनना बनाम धनवान बने रहना
6. पट, आप जीते
7 स्वतंत्रता
8. कार में बैठे आदमी का विरोधाभास
9. संपत्ति वह है जो आपको दिखाई नहीं देती
10 धन-संपत्ति की बचत करें
11. यथोचित तर्कशील 
12. अप्रत्याशित!
13. त्रुटि के लिये जगह
14. आप बदलेंगे
15. कुछ भी मुफ्त नहीं होता
16. आप और मैं
17. निराशावाद का बहकावा 
18. जब आप कुछ भी मान लेंगे
19. अब सब साथ में 
20. स्वीकारोक्तियाँ


                            प्रस्तावना

                     पृथ्वी पर सबसे बड़ा प्रदर्शन


मैंने अपने कॉलेज के वर्ष लॉस एन्जेलस के एक बढ़िया होटल में सेवक के रूप में बिताये। वहाँ एक तकनीकी कार्यकारी अतिथि के रूप में अक्सर आया करता था। वह काफ़ी प्रतिभावान था, उसने लगभग 20 वर्ष से कुछ ही अधिक की आयु में वाई-फ़ाई का एक मुख्य घटक डिज़ाइन कर पेटेंट किया था। वह कई कंपनियां शुरू करके बेच चुका था और बेतहाशा कामयाब था ।


धन संपत्ति के साथ उसका जो संबंध था, उसे मैं असुरक्षा और बचकानी मूर्खता का मेल कहूँगा ।

वह सौ डॉलर के नोटों की कई इंच मोटी गड्डी साथ लेकर घूमता था, जिसे वह हर किसी को दिखाता था, फिर चाहे वे देखना चाहते हों या नहीं। वह बिना किसी संदर्भ के अपनी धन सम्पदा की खुलकर डींग मारता, खासकर जब वह नशे में धुत होता ।


एक दिन उसने मेरे एक सहकर्मी को कई हज़ार डॉलर की रकम दी और कहा, “गली में जो जवाहरात की दुकान है, वहाँ जाओ और $1000 के कुछ सोने के सिक्के लेकर आओ।"


एक घंटे बाद, हाथ में सोने के सिक्के लिये, वह कार्यकारी और उसके दोस्त एक डॉक के चारों तरफ़ इकट्ठा हो गये जो प्रशांत महासागर के सामने था। फिर उन्होंने उन सिक्कों को पानी में फेंकना शुरू कर दिया। वे उन सिक्कों को कंकरों की तरह उछालते, और फिर किसका सिक्का सबसे दूर गया, इस बात पर बहस करते और ठहाके मार कर हँसते। सिर्फ़ मनोरंजन के लिये। कुछ दिनों बाद उसने होटल के रेस्त्रां में एक लैंप तोड़ दिया।


एक मैनेजर ने उससे कहा कि वह $500 का लैंप था और उसे उसकी भरपाई करनी होगी। "तुम्हें $500 चाहिये?” कार्यकारी ने अविश्वासपूर्वक पूछा और जेब से नोटों की एक गड्डी निकाल कर मैनेजर को देते हुए कहा, "ये रहे पाँच हज़ार डॉलर। अब मेरे सामने से दफ़ा हो जाओ। और फिर कभी भी दोबारा इस तरह मेरी बेइज़्ज़ती मत करना। "


आप सोच रहे होंगे कि आख़िर इस तरह का व्यवहार कब तक चल सकता था, और इसका जवाब है "ज़्यादा दिन नहीं। कई वर्षों बाद मुझे पता चला कि वह दिवालिया हो गया।


इस किताब का आधार यह है कि धन-संपत्ति के मामले में आप कितना अच्छा प्रबंधन करते हैं, यह इस पर कम निर्भर करता है कि आप कितने होशियार हैं और इस पर ज़्यादा कि आपका व्यवहार कैसा है और व्यवहार सिखाना कठिन कार्य है, उन्हें भी जो वास्तव में होशियार हैं।


एक प्रतिभाशाली व्यक्ति, जो अपनी भावनाओं का नियंत्रण खो दे, एक वित्तीय आपदा हो सकता है। इसका विपरीत भी उतना ही सत्य है सामन्य व्यक्ति जिन्हें वित्तीय ज्ञान नहीं हैं, धनी हो सकते हैं अगर उनके पास कुछ ऐसे व्यावहारिक कौशल हों जिनके लिये बुद्धिमत्ता की औपचारिक युक्तियों की आवश्यकता नहीं होती।


thumbnail

The alchemist book summary in hindi (द अल्कमिस्ट बुक समरी इन हिन्दी)


Buy Now



About Book

अलकेमिस्ट सेंटियागो नाम के एक लड़के की कहानी है जो अपनी पर्सनल लेजेंड (अपनी डेस्टिनी ) को हासिल करना चाहता है. वो दूर-दूर के जगहों की यात्रा करता है और अलग अलग तरह के लोगों से मिलता है. अंत में, सैंटियागो को समझ में आता है कि वो जो खजाना ढूंढ रहा है, वह उसके अंदर ही है. अगर आपका कोई ऐसा सपना है जो आप पाना चाहते हैं, तो ये बुक आपके लिए है. आप इसमें कई लेसन सीखेंगे जो आपकी जर्नी में आपकी मदद करेंगे.


यह बुक किसे पढनी चाहिए

सभी ऐज और प्रोफेशन के लोगों के लिए, स्टूडेंट्स, एम्प्लॉईज़, मदर्स, जो रिटायर हो चुके उनके लिए


ऑथर के बारे में 

पाउलो कोएहलो इंटरनेशनल बेस्ट सेल्लिंग बुक के ऑथर हैं. वो चार दशकों से नॉवेल लिख रहे हैं. उनकी कहानियां ज्ञान, इंस्पिरेशन और यादगार पात्रों से भरी हुई है.



द अल्केमिस्ट पार्ट 1.

ये स्टोरी एक शेपहर्ड लड़के की है जिसका नाम सेंटीयागो था. वो स्पेन के एंडाल्यूसिया में रहता था और भेड़े चराता था. एक बार वो अपनी शीप्स चराते हुए किसी जगह पर पहुंचा जहाँ एक शॉपकीपर की काले बालो वाली सुंदर लड़की से उसकी मुलाकात हुई जो उससे उन खरीदने आती थी. सेंटीयागो को वो लड़की बड़ी अच्छी लगती थी और हर बार की तरह इस साल भी वो उस लड़की से मिलने की उम्मीद में उसी जगह पर वापस जाने की सोच रहा था. वो स्पेन के हिंटरलैंड एरिया में अपनी शीप्स लेके घूमता था जहाँ घास और पानी की कोई कमी नहीं थी.


रात में ठंड से बचने के लिए वो एक जैकेट रखता था लेकिन दिन में बड़ी गर्मी होती थी इसलिए उसे जैकेट लेके घूमना पसंद नहीं था. "लेकिन लाइफ में किसी भी चेंज के लिए रेडी रहना चाहिए, चाहे दिन हो या रात या लाइफ में बड़ी चीज़े" ये खुद बात से कहा करता था क्योंकि जैकेट उसे रात में ठंड से बचाती थी. उस लड़के की फेमिली चाहती थी कि वो एक प्रीस्ट बने लेकिन उस लड़के को ट्रेवल करने का बड़ा शौक था इसलिए वो एक शीपहर्ड बन गया ताकि वो अपनी शीप्स के साथ हमेशा घूमता रहे. उसे एक ही ड्रीम दो बार आया जब रात में वो एक चर्च के एक टूटे हुए कमरे में सो रहा था जहाँ पर एक बड़ा सा पेड़ उग आया था. फिर वो एक मिस्टिक लेडी से मिलने तारीफा नाम के टाउन में जो ड्रीम्स के मतलब बताती थी.


तो उस जिप्सी औरत ने उस लड़के के ड्रीम का मतलब ये बताया कि उसे ईजिप्ट के पिरामिड जाना चाहिए जहाँ उसे एक खजाना मिलेगा. और जब उसे वो खजाना मिल जाए तो उसका दसंवा हिस्सा फीस के तौर पर वो उस जिप्सी लेडी को दे दे. लेकिन उस लड़के ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और टाउन में घूमने लगा. फिर उसे एक ओल्ड मेन मिला. पहले तो सेंटीयागो उससे बात करने में ज़रा भी इंटरेस्ट नहीं था लेकिन उस ओल्ड मेन की विजडम ने उसे इम्प्रेस कर दिया और वे दोनों बाते करने लगे. उस ओल्ड मेन ने बताया कि वो सालेम का राजा है. उसने सेंटीयागो को अपने ड्रीम यानी खजाने तक पहुँचने में हेल्प भी की. उसने सेंटियागो को ये भी बताया कि वो अक्सर लोगो को उनकी डेस्टिनी तक पहुँचने में किसी ना किसी तरह से हेल्प करता है.


अब क्योंकि सेंटियागो ने अपनी डेस्टिनी तक पहुँचने से पहले ही हार मान ली थी इसलिए वो उसे सही रास्ता दिखाने के लिए उसके पास आया था. उस ओल्ड मेन ने उससे कहा कि लाइफ हमेशा हमें कुछ साइन या क्ल्यूज़ देती है ताकि हम राईट डायरेक्शन चूज़ कर सके. फिर उसने सेंटियागो से कहा कि उसे बाकि की गाइडेंस लेसन के लिए फीस के तौर पे अपनी शीप्स का दसवा हिस्सा देना होगा. अगले दिन सेंटियागो फिक्स टाइम पर उस ओल्ड मेन से मिला जिसने उसे दो स्टोंस यानी पत्थर दिए. इनमे से एक स्टोन ब्लैक था और दूसरा व्हाईट. उस ओल्ड मेन ने सेंटियागो से कहा कि अपनी मंजिल की तलाश में अगर उसे कभी भी कोई कन्फ्यूजन हो तो इन दोनों स्टोंस की हेल्प से वो अपना डिसीज़न ले सकता है.


उसने उसे ये भी एडवाइस दी कि अगर उसे कोई गुड ओमेन दिखे तो ध्यान रखे जो उसे उसकी डेस्टिनी तक पहुँचने में हेल्प करेंगे. तभी अचानक एक बटरफ्लाई सेंटियागो के फेस के उपर से उडी जोकि एक गुड ओमेन था. और फिर उसी दिन वो लड़का एफ्रिका के टंगीयर नाम की जगह पहुंचा. वहां पर वो एक बार में बैठा था कि एक आदमी उसके पास आया. उस आदमी में स्पेनिश में उससे पुछा कि वो इस नयी जगह में क्या करने आया है. अब उस लड़के के लिए ये एक और ओमेन था. सेंटियागो ने उसे कहा कि उसे पिरामिड्स तक जाना है और अगर वो आदमी गाइड बनाकर उसे वहां तक ले जाए तो वो उसे पैसे देगा. वो आदमी सेंटियागो से पैसे लेकर बिज़ी मार्किट में कहीं गायब हो गया और सेंटियागो देखता रह गया.


वो बड़ा उदास हुआ फिर अचानक उसे वो दो स्टोंस याद आये. जब उसने वो स्टोंस अपनी पॉकेट से निकाले तो उसे उस ओल्ड मेन की बात याद आ गयी. उस ओल्ड मेन ने कहा था" अगर तुम किसी चीज़ को दिल से चाहो तो ये सारी कायनात उसे तुमसे मिलाने में मदद करती हैं" उन दो स्टोंस को देखके सेंटियागो को लगा कि जैसे वो ओल्ड मेन एक स्पिरिट की तरह उसके साथ है और उसे खजाने की खोज में आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर कर रहा है. अपना पैसा खोने के बावजूद सेंटियागो ने हार नहीं मानी और अपने शिपहर्ड के एक्स्पिरियेश से किसी तरह उस अजनबी शहर में सर्वाइव कर लिया. अब उसका सेल्फ बीलीफ़ और कोंफिडेंश और भी स्ट्रोंग हो गया था फिर उसे एक क्रिस्टल सेलर मिला.


सेंटियागो ने उस क्रिस्टल सेलर से कहा कि अगर वो उसे खाना खिला दे तो बदले में वो उसका कुछ काम कर सकता है. उस शॉप कीपर ने उसे लंच कराया और फिर उससे अपनी शॉप में रखी ग्लास की चीज़े साफ़ करने को कहा. जब वो ग्लासवेयर साफ़ कर रहा था तो उसी टाइम शॉप में दो कस्टमर्स ने आकर कुछ सामान खरीदा. अब वो शॉप वाला भी ओमेन में बीलिव करता था तो उसने सेंटियागो को हमेशा के लिए काम पे रख लिया. लेकिन सेंटियागो को वहां काम नहीं करना था, उसे तो पिरामिड्स जाने के लिए पैसो की ज़रूरत थी. उसकी बात सुनकर वो शॉप वाला हंसा और उसने बताया कि पिरामिड्स वहां से हज़ारो किलोमीटर दूर है और वहां तक जाने के लिए ढेर सारा पैसा चाहिए. ये सुनकर सेंटियागो का इरादा बदलने लगा उसने सोचा क्यों ना काम करके इतना पैसा कमाया जाए कि वो वापस अपने नेटिव प्लेस जाकर शीप्स खरीदे और फिर से शिपहर्ड का काम शुरू कर दे.


पार्ट 2.


वो लड़का क्रिस्टल्स के लिए एक नया केबिनेट बनाना चाहता था ताकि वो जल्द से जल्द ढेर सारा पैसा कमा सके और वापस अपने टाउन जाकर शिपहर्ड का काम शुरू कर सके. शॉप कीपर ने उसकी बात मान ली क्योंकि उसे सेंटियागो से सिम्पेथी थी. वो खुद कई सालो से मक्का जाने का ख्वाब देख रहा था लेकिन कभी जा नहीं पाया था तो इसलिए वो चाहता था कि कम से कम सेंटियागो की विश पूरी हो. इसलिए उसने सेंटियागो को एडवाइस दी कि उसे क्रिस्टल के ग्लासों में चाय बेचनी चाहिए जिससे ज्यादा कस्टमर अट्रेक्ट हो सके. हालांकि उसकी शॉप अच्छी चल रही थी और उसे ज्यादा मेहनत करके शॉप को एक्सपेंड करने की कोई जरूरत नहीं थी फिर भी वो सेंटियागो की हेल्प करने के लिए तैयार हो गया.


क्योंकि सेंटियागो की डेस्टिनी में उस शॉप कीपर के इस डिसीज़न का भी कंट्रीब्यूशन था. और इस डिसीज़न से एक बड़ा चेंज आया क्योंकि क्रिस्टल ग्लास में चाय बेचने से ये शॉप बड़ी फेमस हो गयी थी और इसे एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस मिली थी. जब सेंटियागो के पास काफी पैसा जमा हो गया तो उसने अपने घर वापस जाने का डिसीजन लिया, लेकिन जाने से पहले वो शॉपकीपर से ब्लेस्सिंग्स लेना चाहता था. शॉप कीपर ने उसे ब्लेस्सिंग दी और साथ ही ये प्रेडिक्ट भी किया कि सेंटियागो वापस स्पेन नहीं जा पायेगा.


सेंटियागो ने अपना सारा सामान समेटा और किंग के दिए दो स्टोंस भी अपनी पॉकेट में रख लिए. जैसे ही वो एंडाल्यूसिया जाने के लिए तैयार हुआ कि तभी उसे एक ख्याल आया. जो कुछ भी अब तक उसके साथ हुआ था, उसने उस सब के बारे में सोचा. उसे अचानक ख्याल आया कि वो जब चाहे अपने देश जाकर शीप्सहर्ड बन सकता है लेकिन पिरामिड्स जाने का मौका उसे दुबारा नहीं मिलेगा. किंग के दिए उन दो स्टोंस को देखकर उसे ये ख्याल आया था. वो अपने डिसीजन पर गौर करने लगा. अब उसने अपना माइंड चेंज कर लिया था और पिरामिड्स जाने के लिए निकल पड़ा. वो एक वेयर हाउस पहुंचा जहाँ उसे एक इंग्लिशमेन मिला जो काफी बातो मे सेंटियागो की तरह था


वो आदमी उन दो स्टॉस को भी पहचानता था जो सेंटियागो के पास थे. ये और ओमेन था सेंटियागो के लिए. फिर वे दोनों ईजिप्ट जाने वाले एक कारवाँ के साथ-साथ चलने लगे जिसका सरदार एक दाड़ी वाला आदमी था. वो कारवाँ एक रेगिस्तान से गुज़र रहा था. कारवाँ में पहले तो काफी चहल पहल हो रही थी लेकिन फिर सब चुपचाप चलने लगे. जर्नी के दौरान सेंटियागो की अपने ऊंट चलाने वाले से दोस्ती हो गयी और दोनों अपनी-अपनी लाइफ के बारे में एक दुसरे को बताने लगे. दोनों को एक फिलोसिफिकल ट्रऊथ का एहसास हुआ. उन्हें फील हुआ कि जैसे डेस्टिनी ने हर चीज़ पहले से प्लान कर रखी है क्योंकि लाइफ में हर एक चीज़ किसी दूसरी चीज़ से जुडी हुई है.


जर्नी के बीच-बीच में उन्हें बेडूइन्स भी मिल जाते थे जोकि डेजर्ट के मिस्टीरियस प्रोटेक्टर ट्राइब थे. वे उन्हें डेजर्ट के डाकुओ और आने वाले खतरों के बारे में अलार्म करके फिर से गायब हो जाते थे. एक बार तो उन्हें ये भी इन्फोर्मेशन मिली कि ट्राइबल्स के बीच में वार होने वाली है जिसे सुनकर सारे लोग डर गए थे लेकिन वापस लौटना अब पोसिबल नहीं था. और जब वापस जाना मुमकिन ना हो तो आगे बढ़ते रहना ही एक पोसिबल रास्ता होता है।


पार्ट 3.


जैसे जैसे वे लोग आगे बढ़ रहे थे, वो इंग्लिशमेन डेजर्ट में और ज्यादा इंटरेस्ट लेता गया और वो लड़का उस इंग्लिशमेन की बुक्स में. तो ये एक तरह का छोटा सा रोल रिवर्सल था. वो इंग्लिशमेन किसी भी मेटल को गोल्ड में चेंज करने के आर्ट यानी कि अल्केमी में इंट्रेस्टेड था. लेकिन सेंटियागो जितना उन बुक्स को पढता गया उतना ही ज्यादा कन्फ्यूज़ होता गया क्योंकि उसे उन बुक्स की लेंगुएज और उनमे बने सिम्बल्स कुछ समझ नहीं आ रहे थे. वो ये सब ईजी वे में सीखना चाहता था लेकिन उस इंग्लिशमेन ने कहा" हायर नॉलेज उसी को मिलती है जो खूब सारा टाइम देकर बड़ी मेहनत से ये किताबे पढ़ते है...


अब उनका कारवाँ तेज़ी से आगे बढ़ता जा रहा था और वे लोग ट्राइबल वार से बचने के लिए रात-दिन बिना रुके चलते जा रहे थे. और फ़ाइनली उनका कारवाँ ट्राइबल वार से बचता बचाता किसी तरह ओएसिस तक पहुँच ही गया. फिर वो अल्केमिस्ट अपने ओमेन के सजेशन पर बड़ी बेसब्री से एक आदमी का इंतज़ार करने लगा जो उसे कुछ सीक्रेट्स बताने वाला था. अपने हथियार उतारने के बाद कारवाँ के लोगो को ओयसिस में ठहरने के लिए जगह मिली. और फिर नेक्स्ट डे वो इंग्लिशमेन उस लड़के के साथ अल्केमिस्ट की तलाश में निकल पड़ा. वे एक कुंए के पास पहुंचे. वहां काले कपड़ो में कुछ औरते खड़ी थी. सेंटियागो को किसी ने बताया था कि वहां मैरिड औरतो से बात करना मना है इसलिए वे लोग वेट करते रहे. कुछ देर बाद उन्हें एक अनमैरिड औरत कुंए की तरफ आती दिखी.


वो इतनी खूबसूरत थी कि सेंटियागो उसे देखता ही रह गया. और तब पहली बार उसे लव की लेंगुएज समझ आई जो सारी दुनिया में एक सी बोली जाती है. उसका दिल गवाही दे रहा था कि वे दोनों एक दुसरे के लिए ही बने है. सेंटियागो के पूछने पर उस लड़की ने अपना नाम फातिमा बताया. अब हर रोज़ वो उससे कुंए पर पन्द्रह मिनट के लिए मिलने जाता था जोकि उसकी लाइफ बन चुकी थी. फिर जल्द ही ये खबर भी उड़ने लगी कि ट्राइबल वार अभी लम्बी चलने वाली है और जब तक ये ख़त्म नहीं होती, वे लोग वहां से नहीं निकल सकते. अब उनके पास ओएसिस में रुके रहने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था और शायद उन्हें कई और साल वहां गुजरने पड़े. वो लड़की भी सेंटियागो को उतना ही चाहती थी. दोनों अब बहुत क्लोज आ चुके थे.


सेंटियागो ने उसे अपनी लाइफ के बारे में सब कुछ बता दिया था, खजाने के बारे में भी. फातिमा ने उसे कहा कि वो खजाने की तलाश ना छोड़े. उसके सामने दो रास्ते थे. या तो वो इसी ओएसिस में रहकर अपने सवालों के ज़वाब ढूढे या फिर डेजर्ट का रास्ता पकड़े. लेकिन फिर से एक बार वो इस खजाने की तलाश में निकल पड़ा. इस टाइम तक काफी अँधेरा हो चूका था. तभी उसे एक और ओमेन दिखा दो बाज़ उसके उपर से उड़ रहे थे कि तभी एक ने दुसरे पर अटैक किया. उस टाइम वो खुद भी जैसे इस दुनिया की आत्मा में घुस चूका था जिसकी वजह से उस ओमेन का इंटरप्रेशन ये था कि ओएसिस पर अटैक होगा.


उसने ये बात अपने ऊंट ड्राइवर को बताई जिसने उसे कहा कि वो जाकर ये बात ओएसिस के चीफ को बताये तो सेंटियागो ने ये बात जाकर चीफ को बताई. चीफ ने अपने साथियों से कंसल्ट किया और इस खबर की सच्चाई टेस्ट करने की सोची. सेंटियागो को बोला गया कि नेक्स्ट डे सब लोग वार के लिए रेडी रहेंगे और अगर उसकी अटैक वाली बात सच हुई तो सेंटियागो को रिवार्ड दिया जाएगा. और अगर उसकी बात झूठ निकली तो बदले में सेंटियागो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा. सेंटियागो ने इस फैसले को अपना "मकतब" यानी डेस्टिनी समझ कर एक्स्पेट कर लिया. फिर जब वो पीछे जाने लगा तो उसे एक हॉर्समेन मिला जो बड़ा हैरान था.


उसने सेंटियागो से ओमेन का राज़ पुछा तो सेंटियागो ने बड़ी ब्रेवली उसे सब कुछ बता दिया और ये भी बताया कि उसे इसका प्रेडिक्शन मालूम नहीं था. उसके इस ज़वाब से वो हॉर्समेन सेटिसफाईड लग रहा था उसने उसे जाने दिया और सबसे कहा कि इस लड़के की हिम्मत ही वो चाबी है जिससे इस दुनिया की लेंगुएज समझी जा सकती है. उस हॉर्समेन के ऐसे डीप वर्ड्स सुनकर सेंटियागो को ओल्ड किंग की याद आ गई. उस हॉर्समेन के इस स्माल जेस्चर से उसे पता चल गया कि वो ही अल्केमिस्ट है और अगर अटैक में उसकी जान बची तो सेंटियागो को उससे मिलना था और नेक्स्ट डे उन पर सचमुच अटैक हुआ. फाइव हंड्रेड हॉर्समेन ने ओएसिस को घेर रखा था. लेकिन ओयसिस में रहने वाले भी पूरी तरह रेडी थे और सिर्फ आधे घंटे में ही उनके लीडर को छोड़कर सारे अटैकर्स मारे गए. लीडर को पूछताछ के लिए चीफ के पास लाया गया और बड़े ओनर के साथ उसे फांसी पर लटका दिया गया.


पार्ट 4.


सेंटियागो को ईनाम में 50 गोल्ड कोइंस मिले और साथ ही उसे ट्राइब का काउंसिलर बनाने की भी बात हुई. लड़ाई अब खत्म हो चुकी थी इसलिए सेंटियागो अल्केमिस्ट से मिलने गया जिसने उसे अपने टेंट में डिनर के लिए इनवाईट किया था. उसने सेंटियागो को खजाने की तलाश में पिरामिड जाने के लिए कहा. लेकिन जब सेंटियागो ने कहा कि उसे खजाने के तौर पर फातिमा मिल गयी है तो अल्केमिस्ट ने उसकी बात काटी. उसने सेंटियागो से कहा कि उसे फातिमा पिरामिड से नहीं मिली इसलिए वो खजाना नहीं हो सकती है. उसने फिर सेंटियागो को एडवाइस दी कि उसे अपने ऊंट बेचकर एक घोडा लेना चाहिए क्योंकि वो ज्यादा डिपेंडेबल रहेगा. नेक्स्ट नाईट वे दोनों एक साथ सफर पर निकल पड़े. अल्केमिस्ट ने सेंटियागो से कहा कि वो डेजर्ट में उसे लीड करे.


स्टार्टिंग में सेंटियागो थोडा कन्फ्यूज़ हुआ फिर लड़के सीख लिया कि जहाँ रास्ता मिले बढ़ते जाओ. और इस तरह उसका घोडा उसे एक स्पॉट पर लेकर पहुंचा जहाँ उन्हें लाइफ फॉर्म एक स्नेक के रूप में दिखी. यही वो ओमेन था जो अल्केमिस्ट देखना चाहता था. वो सेंटियागो को खजाने तक पहुंचाने के लिए कमिटेड था लेकिन वो लड़का तो बस ओएसिस में रहकर फातिमा के साथ एक पीसफुल लाइफ गुजारना चाहता था. इस पर अल्केमिस्ट ने सेंटियागो से कहा कि कुछ टाइम तक तो उसकी लाइफ अच्छी गुजरेगी लेकिन अगर उसने अभी खजाना नहीं ढूँढा तो बाद में वो पछतायेगा और कभी खुश नहीं रह पायेगा.


क्योंकि उसकी डेस्टिनी में यही लिखा है कि वो खज़ाना ढूंढें. वे दोनों रात काटने के लिए फिर से ओएसिस में लौटे. सेंटियागो ने फिर से एक बार मन बनाया कि वो अपनी डेस्टिनी फोलो करेगा और यही बात उसने अल्केमिस्ट को भी बताई. और नेक्स्ट डे वे दोनों सूरज उगने से पहले अपनी जर्नी पर निकल पड़े. वे डेजर्ट में घुमते रहे. फातिमा की जुदाई में सेंटियागो का दिल भारी हो रहा था. अल्केमिस्ट ने उससे कहा कि वो पुरानी बाते भूल कर आगे बड़े अगर फातिमा का प्यार उसके नसीब में लिखा है तो उसे ज़रूर मिलेगा. लड़का उस डेजर्ट में बढ़ता जा रहा था, वो डेजर्ट से काफी कुछ सीख रहा था. वे वार जोन के रास्ते अवॉयड करते रहे, कभी-कभी तो उन्हें ब्लड की स्मेल से ही पता लग जाता था कि कहीं पास में ही वार हो रही है.


और इस तरह बड़े केयरफूली चलते हुए वे अपनी जर्नी के काफी क्लोज आ गए थे. जहाँ डेजर्ट का एक बड़ा स्ट्रेच फैला हुआ था जिस पर बड़ी भारी लड़ाई चल रही थी. पूरी जर्नी के टाइम सेंटियागो के सामने काफी कॉफ्लिक्ट मोमेंट्स आये. वो कभी खुश होता था तो कभी उदास हो जाता था. उसने अल्केमिस्ट को ये बात बताई. अल्केमिस्ट उसकी बाते बड़े ध्यान से सुनकर अच्छी कांउसिलिंग करता था जिससे सेंटियागो उससे दिल खोलकर बाते करता और अपनी सर्च के बारे में अच्छा फील करता था. क्योंकि वो अपनी डेस्टिनी की तरफ बढ़ रहा था और इसका हर मोमेंट उसके लिए मायने रखता था. अब तक अपने पास्ट के एक्स्पिरियेंश से उसने काफी कुछ सीख लिया था और वो आज जो कुछ भी था, जहाँ पर भी था, अपनी लर्निंग की वजह से ही था.


ये सब लाइफ की एक बड़ी प्लानिंग का पार्ट था, ये प्लानिंग अनदेखे हाथो ने लिखी थी जो सबकी लाइफ की प्लानिंग लिखते है. हार्ट ने ये सीखा कि सफरिंग और फेलियर का डर एक्चुअल सफरिंग और फेलियर से बड़ा होता है. ये सब जानकार अब सेंटियागो का मन शांत था. ये सब उसने अल्केमिस्ट से शेयर किया तो उसने कहा कि अब वो अपनी डेस्टिनी के लिए पूरी तरह प्रीपेयर है. लेकिन अभी उसे लड़के को एक लास्ट लेखन देना बाकी था और ये लेसन था" जो कुछ उसने अब तक सीखा उसका टेस्ट देने के लिए उसे प्रीपेयर रहना था". और ये इसलिए क्योंकि हर सर्च बिगेनर के लक से स्टार्ट होती है. ताकि जो कुछ लेसन हमने सीखे है वो पूरी तरह से जिंदगी भर के लिए हमारे अंदर समां जाये. और फिर जल्दी ही टेस्ट का दिन भी आया.


उन्हें एक ट्राइब ने घेर लिया था. वे लोग उन्हें अपने चीफ के पास ले गए और पूछताछ शुरू कर दी. जान बचाने के लिए अल्केमिस्ट ने सेंटियागो का सारा गोल्ड उन लोगो को दे दिया. और साथ ही ये भी कहा कि उस लड़के में ऐसी पॉवर है कि वो उन्हें हवा बनके दिखा देगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो लोग उन्हें तीन दिन में मार सकते है. अब ये बात सेंटियागो के लिए कुछ ज्यादा हो गयी थी, वो बहुत डर गया था कि आगे क्या होगा..


पार्ट 5.


पहले दिन के खत्म होने पर सेंटियागो ने अल्केमिस्ट से कहा कि उसे हवा बनना नहीं आता. इस पर अल्केमिस्ट ने जवाब दिया कि वो उसकी प्रॉब्लम है क्योंकि उसे तो ये जादू आता है. दुसरे दिन वो लड़का दिनभर एक माउन्टेन के ऊपर बैठा रहा और डेजर्ट से बाते करता रहा. जब तीसरे दिन अपना जादू दिखाने का टाइम आया तो उसने डेजर्ट से हेल्प करने की रिक्वेस्ट की. डेजर्ट ने उससे कुछ सवाल किये जिसका जवाब उस लड़के बड़ी हिम्मत से दिया. डेजर्ट उसे अपनी सेंड देने के लिए तैयार हो गया और उससे कहा कि वो हवा से हेल्प मांगे. जब सेंटियागो ने हवा से हेल्प मांगी तो हवा ने भी कुछ सवाल किये और उन सवालों के जवाब भी उसने उसी तरह हिम्मत दिए.


उसने हवा को कन्विंस किया कि वो इतनी तेज़ चले कि वो आसमान से हेल्प ले सके. हवा उसकी बात मान गयी और जोर जोर से चलने लगी. लड़के ने फिर सूरज से बात की और उसे भी तेज़ चमकने के लिए कन्विंस कर लिया. सूरज ने उसे कहा कि वो उन हाथो से बात करे जिन्होंने ये सब कुछ लिखा है. अब उस लड़के ने प्रे करना शुरू कर दिया. उसकी प्रेयर साइलेंट थी मगर उसका हार्ट उस ऊपर वाले से कनेक्ट था. उसे सोल ऑफ गॉड की पॉवर रियालाईज हुई और ये भी रियेलाईज़ हुआ कि उसके अंदर भी सोल ऑफ़ गॉड मौजूद है. वो इस सीक्रेट को समझ गया था कि इंडीविजुली किसी को भी नहीं पता होता है कि उन्हें क्या करना है क्योंकि सारा प्लान उन सुप्रीम पॉवर के हाथो लिखा होता है.


और उसने सबके लिए एक प्लान लिखा होता है. कुछ लोग ये बात समझ जाते है और जो नहीं समझ पाते वो फना हो जाते हैं. सेंटियागो को जब इस सीक्रेट का पता चला तो उसे एहसास हुआ कि उसमे और उसकी डेस्टिनी लिखने वाले हाथो में कोई फर्क नहीं है, वे एक हो गए है. और जैसे ही उसे ये रिवील हुआ उसने ऊपरवाले की हेल्प से खुद को हवा में बदल कर दिखा दिया. सब हैरान रह गए और सेंटियागो शर्त जीत गया. उसे और अल्केमिस्ट को छोड़ दिया गया और ट्राइब की तरफ से साथ में चलने के लिए गार्ड भी दिए गए जिन्हें वो चाहे जितनी दूर तक साथ रख सकते थे. चलते-चलते वे लोग एक मोंटेसरी पहुंचे जहाँ उन्होंने गार्ड्स को गुडबाई बोला और आगे बड़े अल्केमिस्ट ने उसे एक रास्ता दिखाया जो गोल्ड में टर्न हो सकता था.


दोनों वहां से अलग हो गए. अल्केमिस्ट वापस ओएसिस में लौट गया और सेंटियागो खजाने की तलाश में आगे चलता रहा. वो अपने दिल की सुन रहा था और आगे बढ़ता जा रहा था. और फाइनली वो पिरामिड्स तक पहुँच ही गया. अपनी मंजिल देखकर वो रो पड़ा और जहाँ पर उसके आंसू गिरे वहां उसे एक बीटल दिखा जोकि उस इलाके में गॉड का सिम्बल माना जाता था. उसे ये एक और ओमेन लगा और उसने वहां पर खोदना शुरू कर दिया. उसने काफी गहरे तक खोदा मगर कुछ नहीं निकला. तभी उसके पास कुछ ट्राइब्स मेन आये जो वार से अपनी जान बचाकर लौट रहे थे. उन्होंने सेंटियागो का वो सारा गोल्ड छीन लिया जो उसे अल्केमिस्ट ने पार्टिंग गिफ्ट के तौर पे दिया था. उन्होंने सेंटियागो की ख़ूब पिटाई की और उसे सेंड में और डीप खोदने के लिए बोला.


जब लड़के ने उन्हें बताया कि उसने ड्रीम में यहाँ पर खजाना गड़ा हुआ देखा था तो उन लोगो को लगा कि यहाँ उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला क्योंकि ड्रीम कभी सच नहीं होते. जाते-जाते ट्राइब्समेन के चीफ ने उससे कहा कि उसने भी एक ड्रीम देखा था कि स्पेन के एक चर्च के अंदर खजाना छुपा है जहाँ एक टूटे हुए कमरे में साईकामीर का पेड़ उगा है. ये बोलकर वो चीफ और उसके साथी वहां से चले गए. लड़का ख़ुशी से ठहाके लगाने लगा क्योकि ये एक्जेक्ट वही जगह थी जहाँ उसे ईजिप्ट के खजाने का ड्रीम आया था. तो वाकई में कोई खजाना था लेकिन उसे पाने का रास्ता इतना लंबा था उसे पहले डेजर्ट में पिरामिड्स तक पहुंचना था फिर किसी और के थ्रू उसके बारे में जानना था. अगर उसने अपनी डेस्टिनी फोलो नहीं की होती तो शायद उसे कभी भी उस खजाने का पता नहीं चल पाता जो उसके अपने ही देश में छुपा था.


एपिलोग 


सेंटियागो चर्च में गया और खजाने को खोद निकाला. फिर वो उस जिप्सी औरत के पास गया जिसे उसने वन टेंथ देने का प्रोमिस किया था. उसके बाद उसे हवा में वो खुशबू महसूस हुई जो उसे बड़े अच्छे से याद थी और जो अभी उसके होंठो पर एक याद बनकर बैठी थी. ये खुशबू भी फातिमा की. उसने अपने प्यार को बड़ी जोर से आवाज़ दी " मैं आ रहा हूँ, फातिमा !"